संवेदनशील जगहों पर पुलिस की रही पैनी नजर
विश्रामपुर अयोध्या मामले पर फैसला आने से पहले व बाद में भी पुलिस ने पूरे नगर में फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा लोगो मे विश्वास बनाये रखने हेतु पुलिस ने लोगो से संवाद भी स्थापित किया।
संवाद सूत्र, विश्रामपुर : अयोध्या मामले पर फैसला आने से पहले व बाद में भी पुलिस ने पूरे नगर में फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा लोगो मे विश्वास बनाये रखने के लिए पुलिस ने लोगों से संवाद भी स्थापित किया। हर संभावित संवेदनशील जगहों पर पुलिस की पैनी नजर रही। फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार स्वयं कर रहे थे। फ्लैग मार्च में पुलिस निरीक्षक राजबल्लभ पासवान,थाना प्रभारी श्रीभगवान सिंह,सीओ शंभू शरण,प्रशिक्षु एसआई गुलटन मिस्त्री सहित कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे। इधर रेहला थाना प्रभारी अभिजीत गौतम मिश्रा के नेतृत्व में रेहला में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। उंटारी रोड थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय के नेतृत्व में भी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।