भाजपा हुसैनाबाद नगर एवं ग्रामीण मंडल द्वारा निकाली गई पदयात्रा
भारतीय जनता पार्टी हुसैनाबाद के नगर एवं ग्रामीण मंडल द्वारा सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली गई।
हुसैनाबाद : भारतीय जनता पार्टी हुसैनाबाद के नगर एवं ग्रामीण मंडल द्वारा सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा की शुरुआत शहर स्थित सिद्धनाथ पेट्रोलियम से जिला परिषद सदस्य सह भाजपा के वरीय नेता विनोद कुमार ¨सह, जिला 20 सूत्री अध्यक्ष बिपिन बिहारी ¨सह, कामेश्वर कुशवाहा, रामेश्वर राम, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र अग्रवाल की नेतृत्व में निकाली गई। जो शहर के दिनेश चौक, गांधी चौक, अम्बेडकर चौक, जय प्रकाश चौक होते हुए नगर भ्रमण कर ग्रामीण मंडल के लोटनियाँ, मलवरिया, एकौनी, नावाडीह, बेलबीघा, दंगवार, डुमरहथा, शिवबीघा होते हुए बुधुआ पहुंचकर वनभोज के साथ सम्पन्न हुई। पद यात्रा के दौरान भाजपा नेता बिनोद कुमार ¨सह ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की लोगो को जानकारी देते हुये योजनाओ से लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश व राज्य विकाश की ओर अग्रसर है, जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रो मे निवाश करनेवाले अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। बिससूत्री उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी ¨सह ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार गरीबो के उत्थान के लिये कई महत्वकांक्षी योजनाये चला रही है जिससे देश के कई परिवार लाभान्वित हो रहे है। पद यात्रा में मुख्य रूप से नगर मंडल अध्यक्ष राजेश कर्ण, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, महामंत्री राकेश कुमार, श्रवण कुमार, राजीव ¨सह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीव कुमार ¨सह, गुडु ¨सह, संतोष ¨सह, अखिलेश मेहता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र रावत, अजय प्रसाद गुप्ता, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, सुनील ¨सह के अलावे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।