दहेज प्रथा उन्मूलन को ले हुआ नाटक का मंचन
नावाबाजार : दीपावली व लक्ष्मी पूजा के अवसर पर कंडा डिहवार स्थान में दहेज प्रथा पर नाटक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवयुवक संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मुमताज साह, समाजसेवी मो. कलामुद्दीन अंसारी, धर्मेंद्र पासवान, वार्ड सदस्य संतोष ¨सह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि लक्ष्मी पूजा व छठ पूजा शुद्धता की पूजा है।
नावाबाजार : दीपावली व लक्ष्मी पूजा के अवसर पर कंडा डिहवार स्थान में दहेज प्रथा उन्मूलन पर नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवयुवक संघ के इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मुमताज शाह, समाजसेवी मो. कलामुद्दीन अंसारी, धर्मेंद्र पासवान व वार्ड सदस्य संतोष ¨सह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि लक्ष्मी पूजा व छठ पूजा शुद्धता की पूजा है। पर्व के दौरान स्वच्छता दिखनी चाहिए। कहा कि मंच के माध्यम से कलाकारों ने दिखाया कि इसे अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। इधर, ताली विद्यालय परिसर में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर कलाकार व्यास राम ने कई गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पंकज प्रजापति, अखिलेश विश्वकर्मा, अनिल ¨सह, दिलीप ¨सह, नसीब खलीफा, मधेश्वर ¨सह, सुनील ठाकुर समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।