पलामू में भैंस ले जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या
Murder. झारखंड के पलामू में भैंस ले जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 01:35 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 01:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पांकी (पलामू)। झारखंड में पलामू जिले के पांकी व लातेहार जिले के हेरहंज की सीमा पर वन क्षेत्र में लोगों ने भैंस ले जा रहे एक व्यक्ति गुरमली भुइयां की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
बताया जाता है कि गुरमली हेरहंज मेले से भैंस की खरीदारी कर लौट रहा था। इसी क्रम में पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना 20 जनवरी शाम की है। गुरमली भुइयां के साथ मौजूद शंभू भुइयां, आफताब आलम व इजहार अली को भी लोगों ने पीटकर घायल कर दिया है।
घटना के बाबत पांकी के थाना प्रभारी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि केकरगढ़ निवासी ब्रजेश यादव व ब्रजेंद्र यादव के बीच पैसों के लेनदेन से उठे विवाद में यह हत्या हुई है। प्रथम द्रष्टया में राशि लेन-देन में हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पांकी थाना कांड दर्ज किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें