पलामू के पांकी में गोली मारकर युवक की हत्या
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है।
सगालीम (पलामू), जेएनएन। झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में गोली मारकर एक अज्ञात युवक की हत्या कर दी गई। पांकी थाना पुलिस ने बुधवार की शाम एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, युवका का शव ताल पंचायत के मतुली से बिरबीर गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर खामडीह में पड़ा था। युवक के सिर में गोली मारी गई है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। युवक बैगनी रंग का फूल शर्ट, लाल रंग की गंजी, ब्लू रंग का जिंस, लाल रंग के वेस्ट व हरा रंग के जूता पहना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है। पांकी थाना प्रभारी ललित कुमार ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ताल पंचायत के मतुलि-बिरबीर जाने वाले रास्ते में खामडीह में एक युवक का शव पड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुचकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि अज्ञात अपराधियों ने सिर में गोली मारकर युवक की हत्या की है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान के लिए विभिन्न थानों से संपर्क कर रहे हैं। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।