Move to Jagran APP

पति ने दोस्तों के साथ मिलकर ससुराल में ही कर दी पत्नी की हत्या

murder of wife in palamu. पति ने दोस्तों के साथ मिलकर ससुराल में ही कर दी पत्नी की हत्या कर दी। घटना झारखंड के पलामू की है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 05:59 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2019 06:25 PM (IST)
पति ने दोस्तों के साथ मिलकर ससुराल में ही कर दी पत्नी की हत्या
पति ने दोस्तों के साथ मिलकर ससुराल में ही कर दी पत्नी की हत्या

चैनपुर/पलामू, जेएनएन। एक व्यक्ति ने अपने के साथ मिलकर ससुराल में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

loksabha election banner

नंदू सिंह ने बताया कि छह वर्ष पहले उनकी बेटी फूलटून की शादी सतबरवा थाना क्षेत्र के दुलसुलमा गांव निवासी संजय सिंह के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। उनका दामाद संजय अक्सर पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने की बात कहता था। इसे लेकर वे कई बार संजय सिंह के घर जाकर बीच-बचाव भी कर चुके थे। नंदू सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम उनका दामाद संजय अपने दो दोस्तों के साथ गांव आया। खा-पीकर तीनों सो गए। रात्रि में करीब एक बजे बच्चे के रोने की आवाज पर जगे तो पाया कि उनकी बेटी घर में नहीं है। दामाद भी तीनों साथियों समेत गायब था। रात में ही खोजबीन शुरू कर दी। सुबह गांव के बाहर अरहर के खेत से उनकी पुत्री का शव मिला। उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई थी। फूलटून करीब 15 दिन पूर्व मायके आई थी। 

इधर, घटना की सूचना पर डीएसपी सुरजीत कुमार, इंस्पेक्टर रारा राजीव रंजन शाही, चैनपुर थाना प्रभारी आदि ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया। उसे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि मृतका के पिता नंदू सिंह के बयान पर संजय व उसके दो साथियों के खिलाफ थाना कांड संख्या 52 /19 में दर्ज कराया है। भादवि की धारा 302/201 व 35 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस हत्या  मामले की छानबीन कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.