शिक्षा विभाग में व्याप्त अराजकता के खिलाफ होगा आंदोलन
पलामू में कुश कुमार सिंह विनय मांझी संजय कुमार बैठा सरोज कुमार आजाद शत्रु रामप्रवेश प्रसाद मनोज कुमार सिंह संजय कुमार सुजीत कुमार श्याम लाल उरांव राकेश कुमार रामप्रवेश आलोक तिवारी प्रफुल्ल कुमार द्विवेदी अनिल कुमार सिंह राजेश कुमार ज्योतिद्र राम आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर : शिक्षक संघ की बैठक स्थानीय कचहरी परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अरविद कुमार सिंह व संचालन रमेश चंद्र प्रसाद सिन्हा ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया डीएसई कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, अराजकता व विभागीय उदासीनता के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। बैठक में डीएसई पलामू के कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि रेशनालाइजेशन के नाम पर शिक्षिकाओं की अधीक्षा का ख्याल किए बिना शिक्षिकाओं को दुरहस्त इलाका में पदस्थापित कर दिया गया। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। कहा कि उत्क्रमित वेतनमान से शिक्षक समाज को वंचित किया गया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अनुकंपा के आधार पर शिक्षकों को वित्तीय लाभ से वंचित रखने व उनके वेतन निर्धारण में देरी करने पर आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के निर्गत पत्रों को कभी-कभी अक्षरश: तो कभी पत्र की अव्हेलना करना पदाधिकारियों की नीति बन गई है। ज्ञान सेतु के नाम पर शिक्षकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। शिक्षकों का दोहन सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में रामकुमार, सिंह संजय कुमार सिंह, जगन्नाथ सिंह, कुश कुमार सिंह, विनय मांझी, संजय कुमार बैठा, सरोज कुमार , आजाद शत्रु, रामप्रवेश प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार, सुजीत कुमार, श्याम लाल उरांव, राकेश कुमार, रामप्रवेश, आलोक तिवारी, प्रफुल्ल कुमार द्विवेदी, अनिल कुमार सिंह, राजेश कुमार, ज्योतिद्र राम आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।