पैसों का विवाद भी बना हत्या का कारण
विश्रामपुर(पलामू) : विश्रापपुर थाना के कौड़िया गांव में जमीन विवाद में दो भाईयों की हत्या व
विश्रामपुर(पलामू) : विश्रापपुर थाना के कौड़िया गांव में जमीन विवाद में दो भाईयों की हत्या व मां व एक अन्य भाई को गंभीर रूप से घायल करने की घटना के पीछे पैसों का विवाद भी सामने आ रहा है। निवासी बंधु यादव के पांच बेटे थे रघुराई यादव, ददई यादव, श्रवण यादव, गो¨वद यादव व फुलचंद यादव। इनमें फुलचंद बाहर रहता है। इसी वर्ष बंधु यादव ने अपनी बेटी की शादी की, शादी में एक लाख 25 हजार रुपया कर्ज हो गया था। पारिवारिक पंचायत में निर्णय लिया गया था कि पांचों भाई 25-25 हजार दे कर्ज चुकता करेंगें। एक भाई गो¨वद यादव को यह फैसला मंजूर नहीं था। उसने पैसा देने से इन्कार कर दिया। गो¨वद ने पैसा नहीं देने के बाद बंधु यादव व उसके चार बेटों ने गो¨वद को उसके हिस्से की जमीन नहीं जोतने दिया। सोमवार को गो¨वद के ससुर अमृत यादव, साला नारद यादव व ललन यादव कौड़िया गांव पहुंचे। इन लोगों ने बंधु यादव के बेटों से जमीन छोड़ने को कहा। इसी बात पर दोनों ओर से नोकझोंक शुरू हो गई। इसी बीच गो¨वद यादव, उसके ससुर अमृत यादव व साला नारद यादव और ललन यादव ने धारदार हथियार से अन्य भाईयों पर हमला कर दिया। इसमें 35 वर्षीय रघुरायी यादव व 26 वर्षीय ददई यादव का सिर धड़ से अलग हो गया और दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया।
================ बाक्स: एक माह से चल रहा था विवाद
मिली जानकारी के अनुसार कौड़ियां गांव निवासी बंधु यादव व मूर्ति देवी के पुत्रों में जमीन बंटवारा को ले सदैव विवाद होता रहा था। गो¨वद करीब एक माह से जमीन बंटवारा को लेकर लगातार विवाद कर रहा था। जब उसकी बातें नहीं मानी गई तो गो¨वद ने अपने ससुराल वालों से मिलकर घटना का अंजाम दिया।
बाक्स: हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
विश्रामपुर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। हत्या में शामिल अमृत यादव, ललन यादव व नारद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। तीनो गिरफ्तार आरोपित नवाबाजार थाना क्षेत्र के कुंभी गांव के रहने वाले हैं। वहीं गो¨वद यादव फरार हो गया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी। बाक्स: पुलिस सभी ¨बदुओं पर जांच कर रही है। त्वरित कार्रवाई भी हो रही है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिकी में और नाम आने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
सुरजीत कुमार,डीएसपीए वन, पलामू।