अविलंब खोला जाए धान क्रय केंद्र : विधायक
संवाद सूत्र हुसैनाबाद (पलामू) हुसैनाबाद के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने झारखंड सरकार क
संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू) : हुसैनाबाद के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर विस क्षेत्र के सभी प्रखंडों में धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की है। पत्र में कहा है कि कोविड-19 के कारण हर ओर निराशा है। वहीं किसान की मेहनत और अच्छी मानसून होने के कारण पैदावार बढि़या होने की उम्मीद है। ऐसे में किसानों को धान का उचित समर्थन मूल्य हासिल करने के लिए समय पर पर्याप्त धान क्रय केंद्र खोलने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि ससमय व पर्याप्त धन क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान सस्ते दामों पर बिचौलियों को बेचने को विवश हो जाते हैं। उन्होंने विस क्षेत्र के हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज, पीपरा व हरिहरगंज प्रखंड के अलावा प्रदेश के सभी प्रखंडों में ससमय धान की केंद्र खोलने की मांग की है।