Move to Jagran APP

विकास की इबारत लिख रही सरकार: चंद्रवंशी

विश्रामपुर : सुबह के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने बुधवार को विश्रामपुर प्रखंड के नोगढ़ा गांव में 72 लाख की नामलागत से बनने वाले सड़क का शिलान्यास किया। साथ में ग्रामीणों से मूलभूत समस्याओं को जाना। मौके पर श्री चंद्रवंशी ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा में विकास की इबारत लिखी जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 06:10 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 06:10 PM (IST)
विकास की इबारत लिख रही सरकार: चंद्रवंशी
विकास की इबारत लिख रही सरकार: चंद्रवंशी

विश्रामपुर : सूृबे के स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने बुधवार को विश्रामपुर प्रखंड के नोगढ़ा गांव में 72 लाख की लागत से बनने वाले सड़क का शिलान्यास किया। साथ में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। मौके पर मंत्री चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार विकास की इबादज लिख रही है। विश्रामपुर विधानसभा में विकास तेजी से हो रहा है। प्रखंड का सभी गांव को मुख्य पथ से जोड़ा जा रहा है। इसे लक्ष्य बनाकर प्रत्येक गांव का भ्रमण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली जा रही है। सरकार का एकमात्र लक्ष्य है कि जनता को बिजली, पानी,शिक्षा व स्वास्थ्य आदि की समुचित सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि आयुष्मान भारत जन स्वास्थ्य योजना झारखंड के लिए एक वरदान साबित होगा इसका लाभ जरूरतमंद लोगों को मिलेगा। अब पैसों के अभाव में किसी को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा निशुल्क मिलेगी।

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी विश्रामपुर प्रखंड सहित नावाबाजार के सभी पूजा पंडालों का भ्रमण किया। स्थानीय लोगों से मिले। कहा कि भारतीय संस्कृति गांव में बसती है। इसे सतत बनाए रखने की जरूरत है। पूजा शांतिपूर्ण व स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो। इसे लक्ष्य बनाकर पूजा कमेटी के लोग कार्य करें। स्वास्थ्य मंत्री चंद्रवंशी भ्रमण के क्रम में मल्लाह टोली, तोलरा, लालगढ़,पंजरी कला, सेमरी,नौगढ़, बसना,राजहरा कोठी, चनेया सहित सभी पूजा पंडाल स्थापित गांवों का भ्रमण कर स्थापित मां दुर्गा की प्रणाम करते हुए लोगों से मिलकर उनकी जरूरत व समस्याओं से रूबरू हुए। मंत्री के साथ रामचंद्र यादव,इद्रीस हवारी,पंकज तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी ¨सह, 20 सूत्री अध्यक्ष कुश कुमार ओझा, छोटन ¨सह, नंद देव यादव सहित कई लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.