Move to Jagran APP

सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ा

पलामू में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 26 Oct 2017 11:28 AM (IST)Updated: Thu, 26 Oct 2017 11:45 AM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ा
सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला का मानसिक संतुलन बिगड़ा

जागरण संवाददाता, विश्रामपुर (पलामू)। विश्रामपुर थाना क्षेत्र के बघमनवां गांव निवासी एक दलित महिला के साथ गांव के ही तीन लड़कों ने दुष्कर्म किया। महिला के साथ काफी मारपीट भी की। घटना के बाद महिला की मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई है। शरीर के कई हिस्सों में चोट के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पलामू में ही उसका इलाज चल रहा है। पूरे प्रकरण में पुलिस का भी लापरवाह चेहरा सामने आया है।

loksabha election banner

मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने बुधवार के दुष्कर्म के तीन में से दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 17 अक्टूबर की है, जबकि इस मामले में कार्रवाई एक हफ्ते बाद हुई। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीडि़ता के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं देने के कारण कार्रवाई में देर हुई। हालांकि पीडि़ता के परिजन कह रहे हैं कि 18 अक्टूबर को ही उन्होंने पुलिस को पूरी बात बता दी थी।

18 अक्टूबर को महिला को डॉक्टरों ने रिम्स रांची रेफर कर दिया था लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से वह रिम्स जाने के बजाय अपने घर चली गई। अब महिला की हालत दोबारा बिगड़ जाने के बाद पलामू में ही उसका इलाज किया जा रहा है। महिला के पति के अनुसार 17 अक्टूबर की रात महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी घर से थोड़ी दूर पर गांव के ही नागेंद्र रजवार, जय प्रकाश पासवान व अरुण पासवान ने महिला को अपने कब्जे में कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला के शोर मचाने पर उसके साथ तीनों युवकों ने मारपीट भी की। उस दिन डर से महिला व उसके परिजनों ने घटना की किसी को जानकारी भी नहीं दी। दूसरे दिन 18 अक्टूबर को महिला को अचेतावस्था में पीडि़ता के परिजन लेकर विश्रामपुर थाना पहुंचे थे। यहां से महिला को थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने इलाज के लिए भेजा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

24 अक्टूबर को महिला की हालत दोबारा बिगड़ने के बाद उसके पति ने विश्रामपुर थाने में लिखित आवेदन दिया और इलाज के लिए भी दोबारा भर्ती करवाया। इसमें गांव के नागेंद्र रजवार, जय प्रकाश पासवान व अरुण पासवान पर दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने नागेंद्र रजवार व अरुण पासवान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जयप्रकाश पासवान फरार है।

घटना से आहत होने के कारण महिला ने मानसिक संतुलन खो दिया है। सदर अस्पताल में उसका इलाज जारी है। महिला का इलाज मानसिक चिकित्सक से कराना होगा।

-डॉ. सतीश कुमार, फिजीशियन, सदर अस्पताल, मेदिनीनगर, पलामू।

---

18 अक्टूबर को महिला अचेतावस्था में थी वह घटना के बारे में ठीक-ठीक बता भी नहीं पा रही थी। 24 को लिखित आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की गई।

-चंद्रशेखर, थाना प्रभारी, विश्रामपुर।


झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.