एकता से चंद्रवंशी समाज का उत्थान संभव : राजदेव
चंद्रवंशी एकता से समाज का उत्थान संभव है। इससे समाज का विकास होगा। यह बातें राजदेव चंद्रवंशी ने कही। वे झारखंड प्रदेश मूल चंद्रवंशी महासभा की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएनटी के साथ छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। एनटी स्त्रए्ट चंद्रवंशियों के लिए कवच के समान है।
संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : आपसी एकता से चंद्रवंशी समाज का उत्थान संभव है। इससे समाज का विकास होगा। ये बातें राजदेव चंद्रवंशी ने कही। वे रविवार को झारखंड प्रदेश मूल चंद्रवंशी महासभा की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएनटी के साथ छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एनटी एक्ट चंद्रवंशियों के लिए कवच के समान है। चंद्रवंशियों को यदि आंदोलन करना है तो नशामुक्ति के लिए आंदोलन करने की जरूरत है। तिलक-दहेज रहित शादी-विवाह करने की पहल होनी चाहिए। इससे समाज का विकास होगा। मौके पर सुरेश कुमार सुधाकर ने कहा कि झारखंड राज्य में चंद्रवंशियों की आबादी निर्णायक है। विस चुनाव में 10 विधानसभा सीट पर चंद्रवंशी समाज के लोगों को टिकट दिया गया तो प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होगी। बैठक में रंजन कुमार सिंह विजय कुमार वर्मा, ध्रुव कुमार चंद्रवंशी, डा. गणेश प्रसाद, अरूण कुमार वर्मा, दीपक वर्मा, संतोष चंद्रवंशी, विजय चंद्रवंशी, बबलू चंद्रवंशी, संदीप कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।