आपसी भाइचारगी के साथ मनाएं मुहर्रम
पलामू में आपसी भाइचारगी व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन के अलावा दोनों समुदाय के लोग कृत-संकल्पित हैं। इस बीच डीजे साउंड को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। कोई डीजे साउंड बजाता है तो संबंधित कमेटी व साउंड मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुहर्रम को ले शनिवार को स्थानीय शहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी और महावीर नवयुवक दल के पदाधिकारी समेत अन्य लोग शामिल हुए। मुहर्रम को लेकर आयोजित बैठक में लोगों ने खुलकर अपनी राय व्यक्त की। बैठक की अध्यक्षता सदर अनुमंडल पदाधिकारी नंदकिशोर गुप्ता व संचालन शहर थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने किया। इसमें पलामू के पुलिस कप्तान इंद्रजीत महथा, डीएसपी प्रेमनाथ, नगर निगम के उप महापौर मंगल ¨सह, मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के जेनरल खलीफा जिशान खान, मुस्लिम समाज के सदर हाजी शमीम अहमद उर्फ ललन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मेदिनीनगर : पलामू में आपसी भाइचारगी व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन के अलावा दोनों समुदाय के लोग संकल्पित हैं। इस बीच डीजे साउंड को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। कोई डीजे साउंड बजाता है तो संबंधित कमेटी व साउंड मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुहर्रम को ले शनिवार को स्थानीय शहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुहर्रम इंतेजामिया कमेटी और महावीर नवयुवक दल के पदाधिकारी समेत अन्य लोग शामिल हुए। मुहर्रम को लेकर आयोजित बैठक में लोगों ने खुलकर अपनी राय व्यक्त की। बैठक की अध्यक्षता सदर अनुमंडल पदाधिकारी नंदकिशोर गुप्ता व संचालन शहर थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने किया। इसमें पलामू के पुलिस कप्तान इंद्रजीत महथा, डीएसपी प्रेमनाथ, नगर निगम के उप महापौर राकेश ¨सह उर्फ मंगल ¨सह, मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के जेनरल खलीफा जीशान खान, मुस्लिम समाज के सदर हाजी शमीम अहमद उर्फ ललन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। वक्ताओं ने शहर में एकता की मिसाल को पेश करते हुए आम आवाम से आह्वान किया है कि वे मुहर्रम को शांति व सौहार्द के साथ-साथ भाइचारगी के बीच मनाएं। अधिकांश लोगों ने मुहर्रम के दौरान बिजली, पानी व साफ-सफाई का मुद्दा उठाया। शहर थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि मुहर्रम के दौरान गोल निकलने वाले मार्ग की बिजली काट दी जाएगी। साथ ही साफ-सफाई व पेयजल के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। डीजे साउंड पर पूर्व से ही प्रतिबंध है। मुहर्रम के दौरान शहर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर पुलिस विशेष निगाह रखेगी। मौके पर महिला थाना प्रभारी दुल्लर चौड़े, नगर निगम के कृष्णमुरारी शर्मा, गणेश गिरी, दुर्गा जौहरी, अख्तर जमा खां, इमामउद्दीन खां, प्रमोद अग्रवाल, वीणा मिश्रा, प्रभात उदयपुरी, जेया अनवर खां, नेयाज अहमद, परवेज सिद्दीकी, इश्तेयाक शाह, असगर हुसैन, डब्लू खां, ¨मटू, अशोक साहनी, विश्वनाथ राम घुरा, राजन खां, इसराइल आजाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।