Move to Jagran APP

पूर्णिया में मासूम आर्ट ने बढ़ाया झारखंड का सम्मान

मेदिनीनगर : पलामू की अग्रणी नाट्य संस्था मासूम आर्ट ग्रुप को पूर्णिया में भारत सरकार के पूर्वी क्षेत

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jan 2018 06:18 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jan 2018 06:18 PM (IST)
पूर्णिया में मासूम आर्ट ने बढ़ाया झारखंड का सम्मान
पूर्णिया में मासूम आर्ट ने बढ़ाया झारखंड का सम्मान

मेदिनीनगर : पलामू की अग्रणी नाट्य संस्था मासूम आर्ट ग्रुप को पूर्णिया में भारत सरकार के पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया है। इस महोत्सव में बिहार, उड़ीसा, बंगाल के नाट्य दलों की प्रस्तुति दी जबकि मासूम आर्ट ग्रुप ने झारखंड का आवाज बुलंद किया। मासूम ने महोत्सव की पहली प्रस्तुति के रूप में एक अजनबी नाटक का मंचन किया। इस नाट्य महोत्सव में कुल चार महिला निर्देशकों की प्रस्तुति होने वाला है। मासूम आर्ट ग्रुप मुनमुन चक्रवर्ती के निर्देशन में नाट्य प्रस्तुत करनेवाली पहली संस्था बनी। पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कार्यक्रम अधिकारी डॉ तापस कुमार महापात्र ने कहा की जिस तरह से मासूम आर्ट ग्रुप ने एक अजनबी नाटक के माध्यम से सांप्रदायिकता के खिलाफ व प्रेम के पक्ष में अपना संदेश दर्शकों तक पहुंचाया है वो काफी प्रासंगिक है। इस नाटक की प्रस्तुति पुरे देश में होनी चाहिए। पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र इसके लिए प्रयास करेगी। एक अजनबी नाटक में भूतनाथ की भूमिका में सैकत चट्टोपाध्याय व लैला बेगम की भूमिका में मुनमुन चक्रवर्ती के अलावे यादवजी के भूमिका में कामरूप सिन्हा को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। जीवन की भूमिका में उज्जवल सिन्हा अपना छाप छोड़ने में सफल रहे। अन्य भूमिकाओं में अमर कुमार भांजा, संजीत प्रजापति, मुकेश बिश्वकर्मा व उत्तम सोनी थे। मेकअप मुनमुन चक्रवर्ती व कामरूप सिन्हा का तथा लाइट बसुदा का था जबकि म्यूजिक स्वस्तिक अंकित ने दिया। मासूम के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने बताया की मासूम अगले माह उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर व झारखंड के गिरिडीह में होने वाले अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में भाग लेगी। इसके लिए विशेष प्रस्तुति शिविर भी लगाया जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.