8 जोड़े वर-वधू परिणय सूत्र में बंधे
पांडू महिला दिवस पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के हिसडा काली मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संवाद सूत्र, पांडू : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के हिसड़ा काली मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कजरु कला सामूहिक विवाह कमेटी ने इसका आयोजन किया। विवाह कार्यक्रम में 8 जोड़े वर-वधू परिणय सूत्र में बंधे। देवी मंडप परिसर में पंडित सुरेंद्र पाठक ने सुबह 11 बजे से तिलकोत्सव के साथ, विधिपूर्वक विवाह संपन्न कराया गया। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए दोनों पक्ष के परिजन के अलावा काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। सामूहिक विवाह को लेकर पांडू स्वयंसेवक संघ के सदस्य लगातार तत्पर रहे। आयोजक कमिटी ने वर-वधू को वस्त्र, बर्तन व अनाज देकर उनके सफल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ विदा किया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक सुदर्शन निराला, पप्पू हलचल आदि कलाकारों ने होली की प्रस्तुति कर लोगो का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में आयोजन कमिटी अध्यक्ष अनुप शुक्ला, कमेटी सचिव पांडू जिप सदस्य अनिल चंद्रवंशी ने गरीब परिवार के कन्याओं की शादी के लिए तत्पर रहने की बात कही। मौके पर भाजपा नेता डा. ईश्वर सागर चंद्रवंशी, पूर्व अनूप गुप्ता, फुलिया मुखिया देवेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी, इंदु शर्मा, रामबिलास सिंह, दिनेश कश्यप सहित कई लोगों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। मौके पर आयोजक कमिटी के आनंद कुमार शर्मा, शेर अहमद, मनोज कुमार राम, राजेश चंद्रवंशी, शकिदर मेहता, सुनील पाल, महेंद्र प्रसाद साहू, सोबराती अंसारी आदि शामिल थे।