Move to Jagran APP

पलामू में हर्षोल्लास से मनी दीपावली, जगमग हुए घर-आंगन

मेदिनीनगर : प्रकाश पर्व दीपावली बुधवार की रात पूरे पलामू जिला में हर्षेाल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घर-आंगन, मकान, दुकान, प्रतिष्ठानों आदि को खूबसूरत लरियों से सजाया गया था।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 05:14 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 05:14 PM (IST)
पलामू में हर्षोल्लास से मनी दीपावली, जगमग हुए घर-आंगन
पलामू में हर्षोल्लास से मनी दीपावली, जगमग हुए घर-आंगन

मेदिनीनगर : प्रकाश पर्व दीपावली बुधवार की रात पूरे पलामू जिला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घर-आंगन, मकान, दुकान, प्रतिष्ठानों आदि को खूबसूरत लरियों से सजाया गया था। दीपक की झिलमिलाती रोशनी व विद्युत प्रकाश से पलामू नहा उठा। घर-आंगन व प्रतिष्ठान रातभर जगमग करते रहे। दीपावली को ले बुधवार की सुबह से ही अंतिम तैयारियां चलती रही। लोगों ने साफ-सफाई कर मकानों व दुकानों के रंग रोगन को अंतिम रूप दिया। मां लक्ष्मी के स्वागत को ले लोगों ने शाम को घरों के दरवाजों पर रंग बिरंगी रंगोली बनाई। घरों को रंग बिरंगी लरियों व दीपक की रोशनी से रोशन किया। संध्या बेला में मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। सुख समृद्धि का वरदान मांगा गया। मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या के दिन गोधूली वेला में धरती पर घूमने आती है। साफ-स्वच्छ घरों में प्रवेश कर सुख संपदा का वरदान देती है। इधर, दीपावली को ले निर्धारित समय रात के आठ बजे से पहले व 10 बजे के बाद भी बम पटाखों की तेज आवाज से शहर व गांव गूंजता रहा। शहर व गांवों में लोगों ने फूलझड़ियां जलाकर मनोरंजन किया। हालांकि इस वर्ष कम आतिशबाजी देखी गई। पिछले वर्ष शहर में करीब 3.5 लाख की आतिशबाजी हुई थी। यह घटकर इस बार 2.3 लाख रहा गया। इधर शहर की दुकानें व प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।। शाम को लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना कर उन्हें लडडूओं का प्रसाद चढ़ाया गया। दीपावली पर मंदिरों में भी पूजा की धूम रही। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में जाकर मां लक्ष्मी व काली आदि की भी पूजा अर्चना की। शहर में करीब 2.3 लाख रूपए के पटाखे छोड़े गए। कई क्षेत्रों में लोगों को कई जगहों पर जुआ खेलते देखा गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.