हरिहरगंज में धूमधाम से मनी दीपावली
हरिहरगंज : अंधेरे पर प्रकाश की जीत तथा सुख समृद्धि का पर्व दीपावली बुधवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। दीपावली के मौके पर लोगों ने लक्ष्मी.गणेश भगवान की पूजा अर्चना कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की। लोगों ने घर के साथ साथ दुकानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी पूजा श्रद्धाभाव से की। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों को विभिन्न रंग बिरंगी लाइटों से काफी आकर्षक ढंग से सजाया था। इससे चारों ओर फैली रोशनी से अमावस की रात मनोरम लग रही थी।
हरिहरगंज : अंधेरे पर प्रकाश की जीत व सुख समृद्धि का पर्व दीपावली बुधवार की रात शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। दीपावली के मौके पर लोगों ने लक्ष्मी-गणेश भगवान की पूजा अर्चना कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की। लोगों ने घर के साथ-साथ दुकानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी पूजा श्रद्धाभाव से की। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों को विभिन्न रंग बिरंगी लाइटों से काफी आकर्षक ढंग से सजाया था। इससे चारों ओर फैली रोशनी से अमावस की रात मनोरम लग रहा था।