उज्ज्वला योजना गरीबों के लिए वरदान
सतबरवा : सतबरवा प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ले एलपीजी गैस कनेक्शन के साथ सामग्री का वितरण किया।
सतबरवा : सतबरवा प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को एलपीजी गैस कनेक्शन व सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास कार्य संचालित कर रखा है। इसमें एक उज्जवला योजना के तहत गरीबों को निश्शुल्क गैस चूल्हा मुहैया कराया जा रहा है। झारखंड में 1.93 हजार और पीएम आवास स्वीकृत होंगे। इसे 2022 तक दे दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत रविवार को झारखंड में स्वास्थ्य बीमा का शुभारंभ प्रधानमंत्री रांची में करेंगे। प्रदेश मंत्री मनोज ¨सह ने कहा कि भाजपा सभी का हितैषी है। बीडीओ उज्जवल सोरेन ने कहा कि केंद्र संचालित योजनाओं को जमीन पर उतारना प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा व संचालन बैजनाथ आर्य ने किया। मुखिया संजय मिश्र ने कहा कि उज्जवला योजना एक क्रांति है। पीएम आवास की सूची जल्द ही पूरी की जाएगी। सतबरवा के पलामू सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, अमित कुमार तिवारी, प्रदेश भाजपा अजजा मंत्री अवधेश ¨सह चेरो, रवि प्रसाद कार्यक्रम को संबोधित किया। सोनू सिकंदर, मोहन जोशी, प्रदीप ¨सह, उमेश ¨सह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
-----
500 परिवार को कनेक्शन देने का लक्ष्य
श्रीसाई एचपी के वितरक अरुण कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में 500 लाभुकों को कनेक्शन देने का लक्ष्य है। सूची में 450 लाभुकों का नाम दर्ज है। वितरक संजय प्रसाद ने कहा कि अभी तक 160 महिलाओं के बीच वितरण किया जा चुका है। घटेगा तो और गैस सिलिंडर मंगवाया जाएगा।