Move to Jagran APP

एनपीआर व एनआरसी का प्रपंच रच रही है भाजपा

देश में आसमान छूती मंहगाई बदहाल आर्थिक प्रगति व जन हित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा सीएए एनपीआर व एनआरसी का प्रपंच फैला रही है। समाजिक सौहार्द को भड़का कर केंद्र सरकार वैमन्यस पैदा कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसे कभी सहन नहीं करेगी। सीएए वापस लेने तक कांग्रेस का आन्दोलन जारी रहेगा। यह बातें कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 06:38 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:21 AM (IST)
एनपीआर व एनआरसी का प्रपंच रच रही है भाजपा
एनपीआर व एनआरसी का प्रपंच रच रही है भाजपा

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर: देश में आसमान छूती मंहगाई, बदहाल आर्थिक प्रगति व जन हित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा सीएए, एनपीआर व एनआरसी का प्रपंच फैला रही है। सामाजिक सौहार्द को भड़का कर केंद्र सरकार वैमनस्य पैदा कर रही है। कांग्रेस पार्टी इसे कभी सहन नहीं करेगी। सीएए वापस लेने तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। यह बातें कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कही है। वे गुरुवार को स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक पर आयोजित धरना को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले स्थानीय सदीक मंदिर चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश में लोग रोटी के लिए सोच रहे हैं, महंगाई चरम है, रोजगार दर पिछले 45 साल के सबसे ऊपर है। बावजूद इसमें सुधार के प्रयास के केंद्र सरकार देश की धारा में भटकाव का प्रयास कर रही है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि केंद्र सरकार बेरोजगारी या महंगाई की बात नहीं कर रही है। देश के प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का बयान भी जनता को भटकाने वाला आते रहता है। सभा को श्याम नारायण सिंह, नवल किशोर पाठक, विजय तिवारी, सच्चिदा शुक्ला, रामचंद्र दीक्षित, मनोज शुक्ला, चितामणि तिवारी, राजेश चौरसिया, इमरान सिद्दीकी, अजय साहू, नदीम खान, मनोज शुक्ला, मणिकांत सिंह व हर्ष साहनी ने संबोधित किया। सभा का संचालन नसीम हैदर ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.