पांच दिन पूर्व से ही केसरीया झंडा से पट गया हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र
रामनवमी को लेकर तैयारी जोरों पर
हुसैनाबाद : रामनवमी का त्योहार आने के पांच दिन पूर्व से ही हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में महावीर मंडल के सदस्यों द्वारा हुसैनाबाद व हैदरनगर बाजार क्षेत्र में केसरीय झंडा लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे पूरे दोनों बाजार क्षेत्रों में राममय की गूंज गूंजने लगी है। हैदरनगर बाजार क्षेत्र में केसरिया झंडा को लगभग दो किलो मीटर की परिधि में लगाया गया है। जो हैदरनगर मुख्य बाजार से हैदरनगर जपला मुख्य पथ के हैदरनगर देवी धाम मंदिर परिसर तक केसरिया झंडा की दिखायी दे रहा है। झंडा गाड़ने का कार्य हैदरनगर के महावीर मंडल के अध्यक्ष सह पूर्व प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्य किया जा रहा है। झंडा गाड़ने के कार्य में सहयोग देने वालों में महावीर मंडल के दर्जनों कार्यकर्ता जूटे हैं। इस संबंध में पूर्व प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रामनवमी का पर्व 6 अप्रैल से प्रारम्भ होगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हैदरनगर मुख्य बाजार, बैंक रोड, जवाहर पथ, शुक्रबाजार, राजपुतान मुहल्ला, मस्जिद मुहल्ला आदि सभी जगहों पर केसरीया झंडा लगाया गया है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्श रामनवमी पूजा का एक अनोखी सजावट की जायेगी। उन्होंने कहा कि नवरात्र एकम से नवमी तक लगातार तीन बजे भोर से 6 बजे सुबह तक महावीर मंडल के सदस्यों द्वारा बाजे गाजे के साथ प्रभात फेरी का कार्यक्रम संपन्न कराया जायेगा। रामनवमी पर्व को सफल बनाने में महावीर मंडल के मुख्य सदस्य पंसस रामप्रवेष मेहता, बीडी दास, मंटू मेहता, संतन चौधरी, अरुण गुप्ता, श्री राम जानकी मंदिर के पुजारी जयप्रकाष पांडेय सहित काफी संख्या में महावीर मंडल के युवा सदस्य शामिल होंगे।