बच्चों में कौशल विकास जरूरी : उपायुक्त
मेदिनीनगर : बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ कौशल का होना जरूरी है। विज्ञान, गणित व भूगोल प्रदर्शनी से
मेदिनीनगर : बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ कौशल का होना जरूरी है। विज्ञान, गणित व भूगोल प्रदर्शनी से बच्चों के कौशल को आंका जा सकता है। उक्त बातें पलामू के उपायुक्त अमीत कुमार ने कही। वे शनिवार को स्थानीय वीपीएम ज्ञान निकेतन स्कूल में विज्ञान, गणित व भूगोल प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। इसके पूर्व उपायुक्त ने प्रदर्शनी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस क्रम में उन्होंने निर्धनों के सहायतार्थ नि:शुल्क वस्त्र व पाठ्य सामग्री वितरण केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों के विज्ञान, गणित व भूगोल से संबंधित लगाए गए प्रदर्शनी का एक-एक टेबल पर जाकर निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने बच्चों से संबंधित प्रदर्शनी की जानकारी ली। उपायुक्त ने बच्चों के लगाए गए प्रदर्शनी की सराहना की। कहा कि इससे बच्चों को पढ़ाई से संबंधित कुछ न कुछ कौशल दिखाना चाहिए। कहा कि जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य निर्धारण करना जरूरी है। साथ ही श्रम करना भी आवश्यक है। मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर स्कूल के सचिव सत्येंद्र कुमार ने उपायुक्त को स्मृतिचिन्ह प्रदान किए। मौके पर संरक्षक ज्ञान चंद पांडेय, अध्यक्ष बलिराम शर्मा, प्रशासक श्रीराम कृपाल ¨सह, शिक्षाविद शंकर साहू, हरिवंश प्रभात, सुनीता शर्मा, डा. प्रमोद कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम में शिक्षक प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, उप प्राचार्य आरबी ¨सह, अंजनी तिवारी, उपेंद्र ¨सह, श्रीकांत शर्मा, उमेश शर्मा, मिथिलेश शर्मा, रीता कुमार आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया।