एकजुट होकर करना होगा आतंकवाद से मुकाबला : विधायक
हरिहरगंज : स्थानीय डाक बंगला परिसर में शनिवार को बसपा का प्रखं स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कहा कि आज देश को बहन मायावती ही सही दिशा दे सकती है।
हरिहरगंज : स्थानीय डाक बंगला परिसर में शनिवार को बसपा का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि हम सभी को एकजुट होकर आतंकवाद का मुकाबला करना होगा। आज देश को बहन मायावती ही सही दिशा दे सकती हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को तन मन धन से एकजुट होकर पार्टी को सशक्त बनाना होगा। काफी संघर्ष के बाद इस मुकाम पर पहुंचकर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया। जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक आवाज बुलंद की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश प्रभारी श्रीकांत ने कहा कि हर मोर्चे पर विफल केंद्र व राज्य सरकार से गरीबों का भला नहीं होने वाला है। कार्यक्रम को बामसेफ के को-ऑर्डिनेटर रघुराई राम, प्रदेश महासचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, विधानसभा प्रभारी बिहारी पासवान, अध्यक्ष लालधन ठाकुर सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इससे पूर्व जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला में शहीद जवानों के प्रति दो मिनट का मौन धारणकर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर महेंद्र यादव, लखन यादव, पीपरा प्रखंड अध्यक्ष संजय भुईयां, राजेंद्र यादव, सोनू जायसवाल, संजय यादव, डा. विरेंद्र कुमार, मुकेश ¨सह, रामू यादव, भीम कुमार, विकास कुमार, रंजीत कुमार, रिजवान अंसारी, जितेंद्र मेहता, अवधेश यादव, अकलेश मेहता सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।