विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JSSC CGL Exam: झारखंड सीजीएल परीक्षा से पहले भंडाफोड़, होटल से छह अलग-अलग बंडलों में मिले 94 लाख रुपए

Published: Sat, 21 Sep 2024 08:50 AM (IST)

Jharkhand CGL Exam 2024 पलामू के मेदिनीनगर में झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा से पहले होटल/लाज में छापेमारी ...और पढ़ें

झारखंड एसएससी सीजीएल परीक्षा से पहले होटल में छापा (जागरण)
झारखंड एसएससी सीजीएल परीक्षा से पहले होटल में छापा (जागरण)

HighLights

  1. चार बंडलों में 14.5-14.5 लाख तो एक बंडल में थे 17.5 लाख रुपए
  2. पुलिस ने 94 लाख रुपए के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
  3. मेदिनीनगर के एक हाेटल से 94 लाख रुपया बरामदगी का मामला

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। Jharkhand News Today: पलामू के मेदिनीनगर में झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर शुक्रवार की रात होटल/लाज में छापेमारी के दौरान एक होटल से 94 लाख रुपए के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया है।

बिहार के दो युवक को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार युवकों में बिहार के औरंगाबाद निवासी सदन यादव व पटना निवासी नीतीश कुमार शामिल हैं। उनके पास से बरामद 94 लाख रुपया छह अलग-अलग बंडलों में रखे हुए थे। चार बंडलों में 14.5-14.5 लाख रुपए तो एक बंडल में 17.5 लाख रुपए थे।

सभी बंडल 2 अलग-अलग बैग में रखे हुए थे

सभी बंडल दो अलग-अलग बैग में रखे हुए थे। दोनों युवकों को शहर थाना में लाकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनको रुपया वाराणसी के एक स्वर्ण व्यवासायी ने दिए थे, जो मेदिनीनगर में किसी को दिए जाने थे।

उनको बताया गया था कि फोन आने के बाद एक व्यक्ति उनके पास जाएगा। जिसको उपरोक्त रुपया देना है। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है। सदर एसडीओ अनुराग तिवारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।नकदी बरामद होने की सूचना आयकर के अधिकारियों को दे दी गयी है। छापेमारी अभियान में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सदर एसडीओ अनुराग तिवारी, अंचलाधिकारी अमरजीत बलहोत्रा, टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार शामिल थे।

JSSC CGL Exam 2024: झारखंड सीजीएल परीक्षा में इस बार अलग तरह से होगी जांच, अब परिंदा भी नहीं मार सकता पर

Jharkhand New DGP: झारखंड का अगला DGP कौन होगा? यूपीएससी को भेजे गए चार IPS के नाम; पढ़िए पूरी लिस्ट यहां