Move to Jagran APP

झामुमो करेगा राज्य का विकास : झामुमो

मेदिनीनगर,चैनपुर। झारखंड का समुचित विकास सिर्फ झामुमो ही कर सकती है वर्तमान की भाजपा सरकार सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है उक्त बातें झामुमो के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कही उबेर शुक्रवार को चैनपुर प्रखंड के नवरा पंचायत में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जिस तरह झारखंड के लिए लड़ाई लड़ी और उसे हासिल किया उसी तरह झारखंड का संपूर्ण विकास के लिए चरणबद्ध लड़ाई लड़ने को तैयार है होने वर्तमान के भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है रे¨सग धर्म की राजनीति कर लोगों को बांटने का प्रयास में लगी रहती है उन्हें विकास से कोई मतलब नहीं लोगों की जन समस्याओं से सरकार आंखे मोड रही है इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में ठश्रच् को मिलेगा कार्यक्रम की अध्यक्षता अब्दुल मुत्तलिब ने किए संचालन झामुमो नेता कमरुद्दीन अंसारी ने किया का

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 11:04 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 11:04 PM (IST)
झामुमो करेगा राज्य का विकास : झामुमो
झामुमो करेगा राज्य का विकास : झामुमो

मेदिनीनगर : झारखंड का समुचित विकास झामुमो ही कर सकता है। भाजपा सरकार सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है।

prime article banner

उक्त बातें झामुमो के पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहीं। वे चैनपुर प्रखंड के नेउरा में पंचायतस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झामुमो ने झारखंड के लिए लड़ाई लड़ी और उसे हासिल किया। इसी तरह झारखंड का संपूर्ण विकास के लिए चरणबद्ध लड़ाई लड़ने को तैयार है। कहा कि सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अब्दुल मुत्तलिब ने की। संचालन झामुमो नेता कमरुद्दीन अंसारी ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य सुनील तिवारी, रवींद्र प्रसाद, संजीव कुमार तिवारी ,कमाल खान, बालकिशन आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने झामुमो की सदस्य ग्रहण की। इस अवसर पर झामुमो के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पंचायत स्तरीय कमेटी गठित की गई। इसमें पंचायत अध्यक्ष अख्तर बुलाकी को बनाया गया। उपाध्यक्ष सलीम उद्दीन अंसारी बने। शमसुद्दीन अंसारी, मंजर हुसैन एवं सलीम अंसारी को प्रधान सचिव मनोनीत किया गया। सचिव मोहम्मद ताज अंसारी बनाए गए। कोषाध्यक्ष रिजवान अंसारी बने। मौके पर कलीम अंसारी,रफीक अंसारी, शफीक अंसारी, इस्तेखार अंसारी, खुर्शीद अंसारी, इम्तियाज अंसारी, जैनुल अंसारी, कलाम अंसारी, महबूब अंसारी, फखरुद्दीन अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK