Move to Jagran APP

जियो और जीने दो के नारे से गूंजा शहर

मेदिनीनगर : जैन धर्मावलंबियों का पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व मंगलवार को शोभा यात्रा के साथ संपन्न हो गया। यह पर्व गत 10 दिनों से चलता आ रहा था। ब्रह्मचारी अन्नू भैया के सानिध्य में 24 तीर्थंकर विधान व दस लक्षण विधान पूजन धूमधाम से किया गया। मंगलवार को पंचमुहान स्थित दिगंबर जैन मंदिर से श्री जी के रथ के साथ भव्य शोभायात्रा निकाला। गाजे-बाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा में नारंगी वस्त्र धारण कर जैन धर्मावलंबी की महिलाएं व सफेद कुर्ते-पजामे में जैन धर्म के लोग शामिल थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 06:09 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 06:09 PM (IST)
जियो और जीने दो के नारे से गूंजा शहर
जियो और जीने दो के नारे से गूंजा शहर

मेदिनीनगर : जैन धर्मावलंबियों का पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व रविवार को शोभायात्रा के साथ संपन्न हो गई। यह पर्व गत 10 दिनों से संचालित हो रहा था। पर्व के दसवें दिन ब्रह्माचारी अन्नू भैया के सानिध्य में 24 तीर्थंकर विधान व दस लक्षण विधान पूजन धूमधाम से किया गया। रविवार को पंचमुहान स्थित दिगंबर जैन मंदिर से श्री महावरी जी के रथ के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली इस शोभायात्रा में नारंगी वस्त्र धारण कर न धर्मावलंबी की महिलाएं व सफेद कुर्ते-पजामे पहने जैन धर्म के लोग शामिल थे। शोभा यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। शोभा यात्रा में जैन धर्मावलंबी जियो और जीने दो, मानव आहार शाकाहार व इंडिया मत बोलो, बोलो भारत,कटती गईया करे पुकार मत करो अत्याचार,तनमन करता कौन खराब-अंडा,मछली और शराब,एक,दो,तीन,चार- जैनधर्म की जयजयकार... के नारे से शहर गूंज उठा। आशा रारा ने 10 दिनों का उपवास रखा। शोभा यात्रा में जैन समाज के धर्मचंद जी, जंबू कुमार, सौरभ कुमार, नयन कुमार, सुनीत कुमार, रारा, प्रभु किशोर कुमार, शांति लाल बाकलीवाल, राजकुमार रारा, सुभाषचंद रारा, प्रकाशचंद, मनोज कुमार, राजू रारा, सरस जैन, पवन कुमार, प्रकाशचंद, सुभाष कुमार, शांति रारा, महिमा , ¨पकी, रंभा रारा, रानी पांडेया, जितेंद्र भगत, विशाल पाटनी, मयूर, आलोक जैन आदि समेत बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.