Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद के आदर्श को अपनाएं : विमल

शाहपुर स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल में विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यालय के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। शाहपुर चौक स्थित विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 05:22 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 05:22 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद के आदर्श को अपनाएं : विमल
स्वामी विवेकानंद के आदर्श को अपनाएं : विमल

मेदिनीनगर : शाहपुर स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल में विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यालय के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। शाहपुर चौक स्थित विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। स्कूल के निदेशक विमल कुमार ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया। साथ ही उनके कृतित्व पर चर्चा की। स्कूल प्रांगण में विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। यहां बच्चों ने विवेकानंद की जीवन के बारे में परिचर्चा की। मौके पर उत्कर्ष उपाध्याय, सुनीता कुमारी, श्रेया वर्मा, शालिनी कश्यप, इंशा रहबर, अमीर रजा ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे, शिक्षक राकेश विश्वकर्मा, संजय कुमार, आशीष पांडेय, नीतीश कुमार, संजीव कुमार, सुप्रिया अग्रवाल, निधि राज, व मां शारदा समिति के सदस्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.