Move to Jagran APP

जनता दरबार से गायब रहे कई अधिकारी, परेशान दिखे ग्रामीण

सगालीम : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार से कई अधिकारी गायब दिखे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 10:19 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 10:19 PM (IST)
जनता दरबार से गायब रहे कई अधिकारी, परेशान दिखे ग्रामीण
जनता दरबार से गायब रहे कई अधिकारी, परेशान दिखे ग्रामीण

सगालीम : पलामू जिले के तरहसी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें कई अधिकारी गायब दिखे। इस कारण जनता दरबार में आए ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बीडीओ पवन आशीष लकड़ा ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। साथ ही उन्होंने शिकायत के समाधान का आश्वासन भी दिया। जनता दरबार में दर्जनों लोगों के बीच पेंशन सर्टिफिकेट बांटा गया। बीडीओ लकड़ा व प्रमुख आमुख प्रियदर्शी ने अपने हाथों सभी पेंशन लाभुकों को पेंशन सर्टिफिकेट दिया। जनता दरबार में जमीन विवाद, दिव्यांग्ता पेंशन, विधवा पेंशन, ¨सचाई पंप, प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़वाने संबंधित कई आवेदन आए। इस पर बीडीओ ने आवेदन पर विचार करने की बात कही। कई गांव की महिलाओं ने बीडीओ के समक्ष कई शिकायतें कीं। महिलाओं की शिकायत पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के ¨सधु कुमारी व कुलदीप महतो ने दिव्यांगता जांच सर्टिफिकेट के लिए पहुंचे थे। अधिकारियों के नहीं रहने के कारण उनका सर्टिफिकेट नहीं बन सका। बीडीओ ने कहा कि जनता दरबार आयोजन जनता के लिए होता है। जनता दरबार में जन वितरण प्रणाली, वन विभाग, बिजली विभाग संबंधित कई शिकायतें भी सामने आइ। संबंधित अधिकारी के नहीं रहने के कारण शिकायत का निष्पादन नहीं हो सका। मौके पर बीपीओ रविकांत ¨सह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दीपक ¨सह, डीएलडब्ल्यू राजू पांडेय, 20 सूत्री सदस्य विजय तिवारी समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.