Move to Jagran APP

पंडवा प्रखंड के 19 विद्यालय में जागरण जल सेना का गठन

पड़वा प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालय प्लस टू सूरत उच्च विद्यालय लोहड़ा उच्च विद्यालय लामी पतरा स्त्रोनत उच्च विद्यालय दुलही म.वि. लामिपतरा उ म वि मुरमा उ म वि मानआहार उ. म. वि. छेछौरी उ. म. वि. लोहड़ी उ. म. वि. कोकरसा उ. म. वी. बढ़काभिठाउ. म. वी.बटसारा उ. म. वि लामी उ. म. वि कजरमा उ. म. वि कजरी उ. म. वि गाडीखास उ. म. वि कठौतिया उ. म. वि गोल्हना उ. म. वि राजहारा कोलियरी उ. म. वि मझिगाव में बुधवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग व दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जल संरक्षण व संचयन को लेकर बैठक आयोजित की गई और विद्यालय के बच्चों को जल सेना के रूप में चुना गया

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Jul 2019 06:07 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 06:07 PM (IST)
पंडवा प्रखंड के 19 विद्यालय में जागरण जल सेना का गठन
पंडवा प्रखंड के 19 विद्यालय में जागरण जल सेना का गठन

संवाद सूत्र, पंडवा : पंडवा प्रखंड के 19 सरकारी विद्यालयों में बुधवार को जागरण जल सेना का गठन किया गया। इसमें मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय व प्लस टू उवि शामिल हैं। प्रखंड के सूरत उच्च विद्यालय लोहड़ा, उवि लामी पतरा, स्तरोन्नत उवि दुलही, मवि. लामीपतरा,  उमवि मुरमा , उमवि मान आहार, उमवि छेछौरी ,उमवि लोहड़ी, उमवि कोकरसा ,उमवि. बढ़का भीठा, उमवि बटसारा, उमवि लामी, उमवि कजरमा, उमवि कजरी, उमवि गाड़ीखास ,उमवि कठौतिया, उमवि गोल्हना, उमवि राजहारा कोलियरी व उमवि मंझिगाव में बुधवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग व दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जल संरक्षण व संचयन को लेकर  बैठक हुई। इसमें विद्यालय के बच्चों को जल सेना के रूप में चुना गया। बैठक में  जल संरक्षण व जल संचयन की महता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही जल संरक्षण के उपाय पर चर्चा हुई। इसमें मध्य विद्यालय मुरमा के प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान में जल संकट गहराता जा रहा है। भूमिगत जल का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है। ऐसे में पृथ्वी को जल संकट से उबारने के लिए हम सबको आगे आना होगा। 

loksabha election banner

शिक्षक अनिल सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में पृथ्वी पर मौजूद जल का करीब 2 प्रतिशत ही उपयोग लायक है।

जागरण जल सेना के गठन में प्रखंड विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापकों में दिव्या टोप्पो, प्रमोद ठाकुर, अजय प्रकाश, नंद कुमार मेहता, मनोहर सिंह ,सत्य नारायण पांडे, हीरा प्रसाद, परीखा राम, सुशील शर्मा, काशीनाथ राम, सुरेश राम, इकबाल हुसैन, अशोक कुमार पाठक, संजय कुमार ,सरिता कुमारी, धनंजय मेहता, अवधेश चौहान व संजय बैठा समेत के दैनिक जागरण के राजीव तिवारी ने भूमिका निभाई। सभी ने जल संचयन में सहभागिता निभाने के लिए दैनिक जागरण के प्रयासों की सराहना की।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.