आपसी मिल्लत का त्योहार है ईद
पांडू ईद पर्व को लेकर सोमवार को कजरु कला मदरसा विद्यालय में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह सामाजसेवी ब्रह्मदेव प्रसाद के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मौके पर मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्म के लोग भी उपस्थित थे।
पांडू : ईद पर्व को लेकर सोमवार को कजरु कला मदरसा विद्यालय में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह सामाजसेवी ब्रह्मादेव प्रसाद के द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मौके पर मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्म के लोग भी उपस्थित थे। अपने समयानुसार सभी रोजेदारों ने 6.45 में रोजा खोला। इससे पूर्व ब्रह्मादेव प्रसाद ने सभी रोजेदारों को टोपी पहना कर सम्मानित किया। इफ्तार करने के बाद रोजेदारों ने नमाज अदा कर क्षेत्र में अमन-चैन की दुआ मांगी। मौके पर विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह सामाजसेवी ब्रह्मादेव प्रसाद ने कहा आपसी मिल्लत का त्यौहार है ईद। उन्होंने कहा धर्म के मर्म को समझने की जरुरत है, कोई भी धर्म शान्ति का ही सन्देश देता है। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने से दिल को शान्ति मिलती है। कहा कि समाज का सेवा करना ही मुख्य उद्देश्य है समाज सेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा। मौके पर उमत रसूल, खुर्शीद अंसारी, मोवसिन अख्तर, आसिफ रज्जा, मुस्ताक अंसारी, पूर्व प्रमुख अनुप गुप्ता, बिजय विश्वकर्मा, अरविद सिंह, बिगन गुप्ता, बिजय गुप्ता, मनोरंजन प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।