रोजेदारों ने मांगी क्षेत्र में अमन-शांति की दुआ
सगालीम पलामू जिले के पांकी प्रखंड के सगालीम आम बगीचा में झामुमो नेता डॉ शशिभूषण मेहता ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।
सगालीम : पलामू जिले के पांकी प्रखंड के सगालीम आम बगीचा में मंगलवार की शाम झामुमो नेता डॉ. शशिभूषण मेहता ने इफ्तार पार्टी दी। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों के अलावे अन्य समुदाय के लोग शामिल हुए। इफ्तार करने के बाद रोजेदारों ने मगरिब की नमाज अदा की। इसके बाद क्षेत्र में अमन-शांति की दुआ मांगी गई। डॉ. मेहता ने सभी रोजेदारों को टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने ईद पूर्व मुस्लिम भाइयों को मुबारकबादी पेश की। कहा कि एक साथ बैठकर इफ्तार करने से समाज में भाईचारगी का संदेश फैलता है। इस तरह के आयोजन से सभी धर्म के लोगों को आपस में जोड़ने का काम किया जाता है। सभी को एक दूसरे के धर्म को सम्मान करना चाहिए। इससे हर वर्ष एक नया साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश मिलता रहेगा। मौके पर इकबाल अहमद, मुमताज अंसारी, मोहम्मद हबीब, मो. जफर सैफी, मो. खादिम, नईम आलम, संजर भाई, लाला यादव, संतोष चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, सुनील गुप्ता, विजय ठाकुर, मो. खादिम, मोबिन अंसारी, शरीफ अंसारी, कलाम, अंसारी उस्मान, बच्चन ठाकुर, अखलेश ठाकुर, राजेंद्र सिंह विरेंद्र वर्मा, चंदन सिंह, शैलेंद्र सिंह,प्रसिद्ध सिंह, ईश्वरी सिंह, शिव सिंह के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप