पलामू: पत्नी की हत्या के मामले में पति हिरासत में
Husband in custody for murder of wife. झारखंड के पलामू में पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में पति को हिरासत में लिया है।
चैनुपर (पलामू), जेएनएन। रामगढ़ थाना क्षेत्र के डाटम गांव के बारीझरिया टोला से बराम महिला के कंकाल की शिनाख्त हो गई। मृतका का नाम खदीजा है। इसकी हत्या के मामले को लेकर इसके पति अफजल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस मामले में अफजल की पहली पत्नी रेशमा खातून व पुत्र सद्दाम के संलिप्त होने की अशंका व्यक्त की जा रही है। दोनों से भी पुलिस पूछताछ करेगी।
जानकारी के अनुसार, थाना पुलिस ने 28 फरवरी को खदीजा का अधजला शव बरामद किया था। उस वक्त पुलिस महिला की किसी दूसरी जगह हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जलाने की संभावना जताई थी। शव का अधिकांश भाग जंगली जानवर खा चुके थे। पुलिस ने कंकाल बरामद कर जांच के लिए सील कर दिया था। पुलिस ने घटनास्थल से ताबीज, चूड़ी, सिम कार्ड व गुटखा बरामद किया था।
इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी धूमा किस्कु ने बताया कि मृतका खदीजा खातून के पति अफजल कुरैशी को थाना बुलाकर पूछताछ की जा रही है। फिलवक्त किसी को नामजद आरोपित नहीं किया गया है। बताया कि जल्द ही मामले का खुलास हो जाएगा। बताया जाता है कि अफजल ने दो शादी की थी। पहली पत्नी रेशम व दूसरी खदीजा बीबी थी। रेशमा से अफजल को सद्दाम नामक पुत्र भी है। अफजल चैनपुर थाना के शाहपुर में अपनी पत्नी रेशमा के साथ रहता है। उसकी दूसरी बीबी खदीजा मेदिनीनगर शहर के हमीदगंज में रहती थी। अफजल ने 26 फरवरी को मेदिनीनगर शहर थाना में पत्नी खदीजा के गायब होने संबंधित सनहा दर्ज करायाा था।