Move to Jagran APP

खलिहान में रखा 250 बोझा धान खा गया हाथियों का झुंड

सतबरवा : सतबरवा थाना क्षेत्र झाबर पंचायत के पीढियां गांव में हाथियों के झुंड ने शनिवार की रात राजेंद्र प्रजापति के खलिहान में रखा लगभग 250 बोझा धान चट कर गए। भुक्तभोगी ने इसे लेकर वन विभाग तथा जिप उपाध्यक्ष संजय ¨सह को दूरभाष पर जानकारी देते हुए क्षतिपूर्ति की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 05:51 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 05:51 PM (IST)
खलिहान में रखा 250 बोझा धान खा गया हाथियों का झुंड
खलिहान में रखा 250 बोझा धान खा गया हाथियों का झुंड

सतबरवा : सतबरवा थाना क्षेत्र झाबर पंचायत के पीढियां गांव में हाथियों के झुंड ने शनिवार की रात राजेंद्र प्रजापति के खलिहान में रखा लगभग 250 बोझा धान चट कर गए। भुक्तभोगी ने इसे लेकर वन विभाग तथा जिप उपाध्यक्ष संजय ¨सह को दूरभाष पर जानकारी देते हुए क्षतिपूर्ति की मांग की है। भुक्तभोगी ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे बरामदे से टिका घर के पिलर के अचानक गिरने की आवाज आई। जब छत के ऊपर जाकर लाइट जलाया तो देखा कि 6-7 हाथी खलिहान के आसपास जमे हुए हैं। जब छिपकर हाथियों की आंखों पर लाइट जलाया तथा शोरशराबा किया तो हाथी घर से इधर-उधर चलते बने। बताया कि परिवार वाले हाथियों के डर से भयभीत रहे। सुबह देखा तो पाया कि बोरे में पैक कर रखा धान, धान का बोझा, पिलर तथा बरामदा के खपरैल छपर को क्षतिग्रस्त है। 3-4 बोझा धान आधा किमी दूर से लाया हूं, जंगल की तरफ से, जो छिटपुट कर बिखेरा हुआ था। भुक्तभोगी पारा शिक्षक है। इधर जिप उपाध्यक्ष संजय ¨सह ने कहा कि भुक्तभोगी ने सूचना दी है। हरसंभव क्षतिपूर्ति दिलाया जाएगा।  कहा कि इस मामले की सूचना मैंने विभागीय पदाधिकारियों को दे दी है। मामले की जानकारी के लिए डीएफओ कुमार आशीष के दूरभाष पर संपर्क करने पर बात नहीं हो सकी। हालांकि हाथियों के कारण क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.