Move to Jagran APP

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बोलीं, बौद्धिक शिक्षा से होगा सर्वांगीण विकास

राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न संकायो के 53 टॉपर्स को गोल्ड मेडल व उपाधि प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 04 Oct 2018 03:59 PM (IST)Updated: Thu, 04 Oct 2018 03:59 PM (IST)
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बोलीं, बौद्धिक शिक्षा से होगा सर्वांगीण विकास
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू बोलीं, बौद्धिक शिक्षा से होगा सर्वांगीण विकास

पलामू (मेदिनीनगर), जेएनएन। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पलामू समेत पूरे झारखंड में शिक्षा व विकास की आपार संभावना है। इसके लिए बौद्धिक शिक्षा जरूरी है। वे गुरुवार को स्थानीय जीएलए कालेज मैदान में आयोजित नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें। इससे पहले उन्होंने नीलंबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के पहले दीक्षा समारोह में विश्वविद्यालय से जारी स्मारिका का विमोचन किया। समारोह का संचालन नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राकेश कुमार ने किया। राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न संकायो के 53 टॉपर्स को गोल्ड मेडल व उपाधि प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा वर्ष 2010 से 2016 तक के परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मूल प्रमाण पत्र प्रदान किया।

समारोह में राज्यपाल ने कहा कि पलामू में लगातार उच्च शिक्षा का विकास हो रहा है। मेदिनीनगर में मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण जारी है। जल्द ही यहां मेडिकल की पढ़ाई शुरू होगी। उन्होंने कहा की शिक्षक वही होता है, जो विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारे। इससे पहले विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सत्येंद्र नारायण सिंह ने विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रोफेसर, प्राध्यापक प्रबुद्ध नागरिकों समेत करीब दो हजार विद्यार्थी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.