मजदूर हत्याकांड की सरकार कराए निष्पक्ष जांच
संवाद सूत्र पांडू पलामू प्रखंड क्षेत्र के तीन मजदूरों की केरल में हुई हत्या मामले को लेकर
संवाद सूत्र, पांडू, पलामू : प्रखंड क्षेत्र के तीन मजदूरों की केरल में हुई हत्या मामले को लेकर तमाम लोग सरकार से निष्पक्ष जांच के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। मृतक मजदूरों के परिजनों के घर लगातार राजनीतिक दलों के लोगों आना-जाना जारी है। मंगलवार को भी विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसमें भाजपा के डॉ इश्वर सागर चन्द्रवंशी, बहुजन समाज पार्टी के राजन मेहता, कांग्रेस पार्टी के अमृत शुक्ला, जदयू पार्टी के ब्रह्मदेव प्रसाद गुप्ता आदि राजनीतिक दल के लोगों का नाम शामिल है। मृतक मजदूरों के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई। इसके अलावा अन्य कई लोगों ने भी मृतक के परिजनों से मिलकर दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। लोगों ने कहा कि केरल में मजदूरों की बर्बतापूर्वक हत्या की गई है। झारखंड सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए। जांच के बाद ही परिजनों को इंसाफ मिल सकेगा।