Move to Jagran APP

बहनों ने की भाई की लंबी उम्र की कामना

मेदिनीनगर : कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को बहनों ने भाई के लंबी उम्र की कामना के साथ गोधन कूटा व भाई को प्रसाद खिलाया। जिले के शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गोधन पर्व की धूम रही। कई जगह समूह में महिला व बहनें गोधन कूटते नजर आईं। इस दौरान वे कुटिला जवरा भंवरा, कुटिला यम के जुआठ.. जैसे पारंपरिक गीत गा रही थीं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:07 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:07 PM (IST)
बहनों ने की भाई की लंबी उम्र की कामना
बहनों ने की भाई की लंबी उम्र की कामना

़मेदिनीनगर : कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को बहनों ने भाई की लंबी उम्र की कामना के साथ गोधन कूटा व भाई को प्रसाद खिलाया। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गोधन पर्व की धूम रही। कई जगह समूह में महिला व बहनें गोधन कूटती नजर आईं। इस दौरान वे कुटिला जवरा भंवरा, कुटिला यम के द्वार.. जैसे पारंपरिक गीत गा रही थीं। इसके बाद बहनों ने जीभ पर रेगनी का कांटा चुभोकर भाई के दुश्मन को श्रापित किया। इसके बाद अपने भाई को प्रसाद स्वरूप बजरी व चना खिलाया। ऐसी मान्यता है कि बहन अपने भाई के ब्रज के समान शरीर बनाने को लेकर गोधन कूटने के बाद उसमें बजरी निकाल अपने भाई को खिलाई। मान्यता है कि बजरी खाने वाले का शरीर ब्रज के समान हो जाता है। भाइयों ने भी बजरी खिलाने से खुशी में बहनों को उपहार दिए। इधर पूजा को लेकर प्रात: स्नान के बाद से ही बहनें गोधन की तैयारी में जुट गईं थीं।

loksabha election banner

-------- लेस्लीगंज क्षेत्र में भैया दूज पर कुटा गोधन फोटो 09 डालपी 17,

कैप्शन : गोधन कूटती महिला,

एंसंवाद सूत्र, लेस्लीगंज : लेस्लीगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भैया दूज का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना के लिए की पूजा की। इसे लेकर कई जगहों पर समूह में महिलाएं, युवतियां और बच्चियां गोधन कूटटी नजर आईं। इस दौरान महिलाएं जवरा कुटिला भंवरा कुटिला यम के दुआर, कुटिला भैया के दुश्मन आठों पहर दिन रात जैसे कई पारंपरिक गीत गाए। इसके बाद अपने जीभ पर कांटो को चुभाकर भाई के दुश्मन को श्रापित किया। दूसरी ओर कायस्थ परिवारों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कायस्थ परिवार अपने अपने घरों में कलम दवात की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त से ज्ञान और बुद्धि का वरदान मांगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.