जंगल में संचालित अवैध आरा मील पर छापेमारी
सगालीम पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के दुंदु जंगल में अवैध रूप से चल रहे अवैध आरा मिल के खिलाफ वन विभाग ने छापामारी किया।
सगालीम : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के दुंदु जंगल में संचालित अवैध आरा मिल के खिलाफ वन विभाग ने छापामारी की। मौके से वन विभाग ने आरा मील की मशीन जब्त नहीं कर सकी। स्थल पर छुपाकर रखे हुए भारी मात्रा में पटरा व अन्य सामान बरामद किया गया। जंगल में छुपा कर रखे पटरा जब्त होने की पुष्टि डीएफओ आशीष कुमार ने किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिला था कि दुंदु जंगल में अवैध रूप से आरा मिल का संचालन हो रही है। इसी सूचना पर वन विभाग ने टीम गठित कर जंगल में छापेमारी की। इस दौरान वन विभाग को मौके से भारी मात्रा में पटरा मिला है। बताया कि मौके से आरा मील मशीन नहीं मिला। आशंका है कि छापामारी के पूर्व संचालक मशीन ले गया है। वन विभाग पूरे मामले की जांच कर रही है। इसके पूर्व वन विभाग जंगल से अवैध आरा मिल संचालकों खिलाफ कार्रवाई की थी।