Move to Jagran APP

पलामू में रिश्वत लेते गढ़वा का रोजगार सेवक रंगे हाथ गिरफ्तार Palamu News

अशोक शर्मा को 5 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह रोजगार सेवक कांडी प्रखंड के राणाडीह एवं खरौंधा पंचायत के प्रभार में था।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 03:35 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 06:48 PM (IST)
पलामू में रिश्वत लेते गढ़वा का रोजगार सेवक रंगे हाथ गिरफ्तार Palamu News
पलामू में रिश्वत लेते गढ़वा का रोजगार सेवक रंगे हाथ गिरफ्तार Palamu News

पलामू, जेएनएन। पलामू की एसीबी टीम ने  मोहम्मदगंज के सिचाई कालोनी से रोजगार सेवक अशोक शर्मा को  रिश्वत लेते गिरफ्तार कर ली। वह गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड  में है। अशोक शर्मा को 5 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह रोजगार सेवक कांडी प्रखंड के राणाडीह एवं खरौंधा पंचायत के प्रभार में था। इस पर आवास योजना के लाभुक से 10 हजार रुपये नाजायज राशि की मांग करने का आरोप है। निगरानी की टीम उसे हिरासत में लेकर डाल्टेनगंज आई।  जानकारी के अनुसार रोजगार सेवक अशोक शर्मा राणाडीह पंचायत के भड़रिया गांव निवासी ब्रजबिहारी चौधरी से आवास स्वीकृत कराने के नाम पर 10 हजार रुपये घुस की मांग कर रहा था।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री आवास योजना में ले रहा था रिश्‍वत

पलामू जिला के मोहम्मदगंज से शुक्रवार को एसीबी की टीम ने गढ़वा जिला के रोजगार सेवक अशोक शर्मा को पांच  हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड की राणाडीह पंचायत के भंडरिया गांव निवासी बृज बिहारी चौधरी से रिश्वत लेते रोजगार सेवक अशोक शर्मा को दबोचा गया है। प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए  प्रथम किस्त के रूप में बृज बिहारी को 40 हजार रुपये का भुगतान किया गया था।

अशोक शर्मा ने इस राशि में से रिश्वत के तौर पर पांच हजार रुपये की मांग की थी। बृज बिहारी ने एसीबी को यह जानकारी दी। इस पर  शुक्रवार को धावा दल ने मोहम्मदगंज स्थित अशोक शर्मा के आवास के बाहर से उसे पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। अशोक बिहार के रोहतास जिला के डेहरी ऑनसोन अकोढ़ी गोला का मूल निवासी है। अशोक गढ़वा जिला कांडी थाना अंतर्गत राणाडीह में रोजगार सेवक के रूप में पदस्थापित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.