जोड़ में होगी गंगा आरती : परशुराम सेना
नवयुवक संघ व परशुराम सेना की बैठक में निर्णय फोटो 13 डालपी 19 कैप्शन बैठक में मौजूद परशुराम सेना के लोग। संवाद सहयोगी मेदिनीनगर छठ महापर्व में परशुराम सेना के बैनरतले सदर प्रखंड अंतर्गत जोड़ में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। उक्त आशय का निर्णय रविवार को जोड़ में नवयुवक संघ और परशुराम सेना की आयोजित संयुक्त बैठक में लिया गया। कहा गया कि भगवान सूर्य की अराधना के लिए जोड़ का छठ घाट विख्यात है। इस वर्ष भव्यता के साथ छठ पर्व मनाया जाएगा। इसके तहत जोड़ में पहली बार गंगा आरती उतारी जाएगी। इसके लिए वाराणसी से ब्राह्मणों को बुलाया जाएगा। बैठक के पूर्व कई युवकों ने परशुराम सेना की सदस्यता ग्रहण की। नव सदस्यों ने कहा कि परशुराम सेना समाज के सबसे निचले तबके के लिए कार्य करने वाली संस्था है।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : छठ महापर्व के मौके पर परशुराम सेना सदर प्रखंड अंतर्गत जोड़ में भव्य गंगा आरती का आयोजन करेगा। यह निर्णय रविवार को जोड़ में नवयुवक संघ व परशुराम सेना की आयोजित संयुक्त बैठक में लिया गया। कहा गया कि भगवान सूर्य की आराधना के लिए जोड़ का छठ घाट विख्यात है। इस वर्ष भव्यता के साथ छठ पर्व मनाया जाएगा। इसके तहत जोड़ में पहली बार गंगा आरती उतारी जाएगी। इसके लिए वाराणसी से ब्राह्माणों को बुलाया जाएगा। बैठक के पूर्व कई युवकों ने परशुराम सेना की सदस्यता ग्रहण की। नव सदस्यों ने कहा कि परशुराम सेना समाज के सबसे निचले तबके के लिए कार्य करने वाली संस्था है। इससे प्रभावित होकर परशुराम सेना की सदस्यता ग्रहण की है। बैठक में परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सोनू मिश्रा, पलामू के कार्यकारी अध्यक्ष चंदन तिवारी, नवीन तिवारी, रवि शर्मा, अजय शुक्ला, कमलेश पांडेय, नवयुवक संघ के अध्यक्ष मुकेश तिवारी, कुलेश तिवारी, सोनू तिवारी, शिवांत पांडेय, मनीष तिवारी, मोहित पांडेय, विवेक पांडेय, अभिषेक तिवारी, राहुल तिवारी, मनीष पांडेय, दीपक तिवारी, प्रिस तिवारी व समीर तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।