Move to Jagran APP

अमानत नदी छठ घाट पर हुई गंगा महाआरती

पंडवा, पलामू : पंडवा प्रखंड क्षेत्र में उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ चार दिनी छठ पर्व बुधवार की सुबह श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न हो गया। इधर अमानत नदी छठ घाट पर लायंस क्लब की ओर से गंगा महा आरती कराई गई। यह आकर्षण का केंद्र बना रहा। छठ घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। पूरा घाट दूधिया रौशनी से जगमग हो उठा था। वाराणसी से आए पंडितों ने मनमोहक गंगा महा आरती प्रस्तुत की। इससे पूर्व पलामू के आयुक्त मनोज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने संयुक्त रूप से गंगा महा आरती का उदघाटन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 10:38 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 10:38 PM (IST)
अमानत नदी छठ घाट पर हुई गंगा महाआरती
अमानत नदी छठ घाट पर हुई गंगा महाआरती

पंडवा, पलामू : पंडवा प्रखंड क्षेत्र में उदयीमान सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ चार दिनी छठ पर्व बुधवार की सुबह श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न हो गया। इधर अमानत नदी छठ घाट पर लायंस क्लब की ओर से गंगा महा आरती कराई गई। यह आकर्षण का केंद्र बना रहा। छठ घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। पूरा घाट दूधिया रौशनी से जगमग हो उठा था। वाराणसी से आए पंडितों ने मनमोहक गंगा महा आरती प्रस्तुत की। इससे पूर्व पलामू के आयुक्त मनोज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने संयुक्त रूप से गंगा महा आरती का उदघाटन किया।

loksabha election banner

मौके पर सदर एसडीओ नंदकिशोर गुप्ता ,प्राईवेट स्कूल्स एसोसिएशन पलामू के जिला अध्यक्ष अविनश वर्मा आदि मौजूद थे।

प्रखंड क्षेत्र के कोयल, अमानत, सिक्का, राजहारा के छठ घाट पर प्रकाश की व्यवस्था ¨हडालकों ने की थी। ¨सगरा स्थित अमानत नदी छठ घाट पर लायंस क्लब ने जगमग रौशनी, साउंड, टेंट आदि की बेहतर व्यवस्था की थी। इसके अलावे विभिन्न पूजा समितियों ने गांव के छठ घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था की थी। आदर्श नवयुवक संघ ने बटसारा छठ घाट पर व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। सूबे के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने घाट पर पहुंचकर व्रतियों को संबोधित किया।

पुलिस की थी चाक चौबंद व्यवस्था अमानत छठ घाट पर शांति पूर्ण छठ पूजा संपन्न को ले पलामू पुलिस की पुरी टीम मौजूद थी। यातायात व्यवस्था से लेकर व्रतियों के लिए हमेशा तत्पर दिखी। पंडवा थाना प्रभारी रूस्तम खान एवं सदर थाना प्रभारी ममता कुमारी भी घाट पर मुस्तैद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.