Move to Jagran APP

पत्थर के अवैध खनन करने वाले 4 गिरफ्तार

सगालीम : वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर पत्थर के अवैध पत्थर के अवैध खनन करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 07:21 PM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 07:21 PM (IST)
पत्थर के अवैध खनन करने वाले 4 गिरफ्तार
पत्थर के अवैध खनन करने वाले 4 गिरफ्तार

सगालीम : वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर पत्थर के अवैध पत्थर के अवैध खनन करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अवैध खनन मामले में वन विभाग के सबसे बड़ी करवाई मानी जा रही है। चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा है। प्रभारी वनपाल राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मनातू के गौरवा, केदल आदि वन क्षेत्र में पत्थर का अवैध खनन किया जा रहा है। वन विभाग ने टीम गठित कर छापेमारी की। इसमें चार लोगों को अवैध खनन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। वनपाल ने बताया मनातू के डूमरी गांव निवासी अखिलेश भुइयां पिता महेश्वरी भुइयां, पांकी के बघमरी निवासी तपेश्वर परहिया पिता स्वर्गीय घुरन भुइयां, मनातू गौरवा गांव के विनोद परहिया पिता बालकेश परहिया व कईल परहिया पिता बिजुली परहिया गिरफ्तार किया गया है। डूमरी गांव के अखिलेश भुइयां केदल वन क्षेत्र में पत्थर का अवैध खनन कर रहा था। अन्य तीनों गौरवा में पत्थर का खनन कर रहे थे। अन्य लोग भागने में सफल रहा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.