Move to Jagran APP

श्रीशिव संपत धाम निर्माण की रखी गई आधारशिला

संवाद सूत्र ऊंटारी रोड पलामू ऊंटारी रोड प्रखंड के प्रतापपुर में श्री शिव संपत धाम परि

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 07:17 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 07:17 PM (IST)
श्रीशिव संपत धाम निर्माण की रखी गई आधारशिला
श्रीशिव संपत धाम निर्माण की रखी गई आधारशिला

संवाद सूत्र, ऊंटारी रोड, पलामू : ऊंटारी रोड प्रखंड के प्रतापपुर में श्री शिव संपत धाम परिसर निर्माण की आधारशिला रखी गई। अयोध्या में राम मंदिर की तर्ज पर संबंधित मुहूर्त 12.44 बजे दिन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथि रेहला स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज के मुख्य सुरक्षा पदाधिकारी जेजे सिंह व मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष भाजपा नेता अरविद सिंह ने संयुक्त रूप से आधारशीला रखी। इसके पूर्व अरविद सिंह ने भूमि पूजन किया। आचार्य वीरेंद्र वैद्य व आचार्य परशुराम पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर निर्माण की आधारशिला रखवाई। श्रद्धालुओं के बोल बम के उद्घोष क साथ आधारशिला रखी गई। मौके पर खैरांचल इलाके के 108 गांवों के हजारों श्रद्धालु शिलान्यास का गवाह बनें। इस बीच श्रद्धालुओं ने श्रीशिव संपत धाम का दर्शन के साथ पूजा किया। श्रद्धालुओं ने कीर्तन किया। ग्रासिम इंडस्ट्रीज के मुख्य सुरक्षा पदाधिकारी जेजे सिंह ने कहा कि वे मंदिर की आधारशिला रख अपने को धन्य समझते हैं। वे क्षेत्रवासियों की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने को तत्पर हैं। मौके पर लोक गायक शिव कुमार चौधरी ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत गाए। उन्होंने अपनी गायिकी के कई विधाओं व अंदाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूरदर्शन के कलाकार शिशिर शुक्ला ने भी संगत किया। इसके पूर्व मंदिर परिसर में गणमान्यों ने पौधारोपण किया। इसमें भाजपा नेता प्रफुल्ल कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, अरविद सिंह, दिवाकर पांडेय, रवि शर्मा, राहुल सिंह समेत कई शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.