Move to Jagran APP

हक के लिए हों एकजुट होकर लड़े लड़ाई

मेदिनीनगर : पानी, बिजली, नाली आदि समस्याओं से शहरवासी जूझ रहे हैं। टैक्स देने के बाद भी उन्हें अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 05:32 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 05:32 PM (IST)
हक के लिए हों एकजुट होकर लड़े लड़ाई
हक के लिए हों एकजुट होकर लड़े लड़ाई

मेदिनीनगर : पानी, बिजली, नाली आदि समस्याओं से शहरवासी जूझ रहे हैं। टैक्स देने के बाद भी  उन्हें अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। मूलभूत समस्याओं का निराकरण नगर निगम नहीं कर रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। एकजुट होकर हक के लिए लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

loksabha election banner

उक्त बातें पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी ने कहीं। वे गुरुवार को हमीदगंज बीएन कॉलेज मैदान स्थित पानी टंकी प्रांगण में वार्ड 11 वासियों से रूबरू थे। त्रिपाठी ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान शुरू की गई कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। फेज 2 की पेयजल आपूर्ति योजना शहर का ड्रेनेज सिस्टम आदि के लिए पैसा तो निकाल लिया गया पर काम नहीं कराया गया। कहा कि नगर निगम क्षेत्र में दिखावे के तो 164 मजदूर कार्यरत हैं पर कई वार्ड पार्षदों ने इसमें फर्जी मजदूरों के नाम पर पैसे निकासी की बात बताई है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर जनता को मुद्दों से भटका कर गुमराह कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि अपने हक व अधिकार के लिए जनता आगे आएं। कार्यक्रम में छोटन दुबे, मनोज ¨सह, हरिवंश प्रभात, कमलेश कुमार सहित कई लोगों ने वार्ड 11 की समस्याओं से पूर्व मंत्री को अवगत कराया। वार्डवासियों का कहना था कि नगर निगम के गठन के बाद भी उन्हें सुविधाओं से वंचित रखा गया है। त्रिपाठी ने एकजुट होकर हक अधिकार की लड़ाई लड़ने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन सुधीर दुबे व धन्यवाद ज्ञापन सत्येंद्र तिवारी ने किया। मौके पर सीडी राम, बलराम पांडेय, बसंत दुबे, शंकर दुबे, र¨वद्र ¨सह, बबलू दुबे, बसंत शुक्ला, अमर कुमार दुबे, प्रेम तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.