Move to Jagran APP

अच्छी बारिश से खिले किसानों के चेहरे

जेएनएन रांची : राज्य के विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश हो रही है, इससे किसानों के चेहरे पर

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Jul 2018 07:20 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jul 2018 07:20 PM (IST)
अच्छी बारिश से खिले किसानों के चेहरे
अच्छी बारिश से खिले किसानों के चेहरे

जेएनएन रांची : राज्य के विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश हो रही है, इससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। खेती का काम तेजी से चल रहा है वहीं शहरी क्षेत्र के लोग जल जमाव और अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान हैं। पलामू जिले में रविवार को सुबह से दोपहर तक हुई बारिश के कारण अधिकांश दुकानें बंद रहीं। जिला में 24 घंटे के भीतर 52 मिमी से अधिक वर्षा हुई है। वहीं गढ़वा में शनिवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। कांडी प्रखंड के कई भागों में अतिवृष्टि के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं, कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गये। वहीं पंडी नदी में बाढ़ आ गई है। जिस कारण नदी के बाढ़ का पानी हेठार क्षेत्र के हजारों एकड़ खेतो में भर गया जिससे मक्का, अरहर, तील, मूंगफली, के फसल डूब गये हैं। लातेहार में भी बारिश से किसानों को राहत मिली है। धनरोपनी पूरे जोर पर है, वहीं शहरी क्षेत्र के लोग जलजमाव से परेशान हैं। इसी तरह लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा व चतरा में भी अच्छी बारिश से किसान खुश हैं। लोहरदगा में लक्ष्य के मुकाबले अब तक तीस प्रतिशत से ज्यादा धनरोपनी हो चुकी है। गुमला-सिमडेगा में खेती का काम परवान पर है। इधर चतरा, हजारीबाग, कोडरमा में भी बारिश से लोगों को राहत मिली है। धनरोपनी का काम तेजी से चल रहा है। बारिश से तिलैया डैम के जलस्तर में भी वृद्धि हो रही है। वहीं रामगढ़ के पतरातू डैम में 15 फीसद जलस्तर बढ़ने की बात कही गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.