पलामू में डायन का आरोप लगा घर में घुसे ग्रामीण, पीड़ित परिवार के साथ की मारपीट; महिला थाने में FIR
पलामू के एकोनी गांव में बिनोद यादव ने हुसैनाबाद महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ ग्रामीणों ने ...और पढ़ें

महिला थाने में FIR
HighLights
एकोनी गांव में बिनोद यादव के परिवार पर हमला।
ग्रामीणों ने डायन-बिसाही का आरोप लगाकर मारपीट की।
हुसैनाबाद महिला थाने में कानूनी कार्रवाई की मांग।
संवाद सूत्र, जपला (पलामू)। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एकोनी गांव निवासी बिनोद यादव ने गुरुवार की शाम महिला थाना हुसैनाबाद में लिखित आवेदन देकर गांव के कुछ लोगों पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, घटना 8 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे की है। बिनोद यादव अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी गांव के कुछ लोग पहुंचे और डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपित घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की।
आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग
पीड़ित का आरोप है कि परिवार की एक महिला सदस्य के साथ भी मारपीट की गई, जिससे परिवार के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया।
इसके बाद पीड़ित ने महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें- पलामू में जयमाला के दौरान दूल्हे की मां की हार्ट अटैक से मौत, आंसुओं के बीच पूरी हुईं शादी की रस्में
