विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा पंडालों के लिए बिजली दरें तय, पलामू में बिना मीटर नहीं मिलेगा अस्थायी कनेक्शन

Published: Sat, 10 Oct 2026 05:46 PM (GMT+05:30)

पलामू में दुर्गा पूजा पंडालों के लिए जेबीवीएनएल ने अस्थायी बिजली कनेक्शन के शुल्क निर्धारित किए हैं। बिना मीटर के ...और पढ़ें

दुर्गा पूजा पंडालों के लिए बिजली दरें तय (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

दुर्गा पूजा पंडालों के लिए बिजली दरें तय (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. जेबीवीएनएल ने दुर्गा पूजा पंडालों के लिए बिजली दरें तय कीं।

  2. बिना मीटर के अस्थायी बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।

  3. खपत के आधार पर सुरक्षा राशि का समायोजन होगा।

जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों में सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए निर्धारित शुल्क का रेट चार्ट जारी किया है। 

घरेलू और गैर-घरेलू श्रेणियों में एक से 10 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए अलग-अलग शुल्क तय किए गए हैं। पूजा समितियों को स्वीकृत विद्युत भार के अनुसार निर्धारित राशि जमा करनी होगी।

सुरक्षा राशि का समायोजन अंतिम मीटर रीडिंग के आधार पर

विद्युत कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने स्पष्ट किया कि बिना मीटर लगाए किसी भी पूजा पंडाल को अस्थायी बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। अधिकारियों को प्रतिदिन मीटर रीडिंग लेने और वास्तविक बिजली खपत के आधार पर शुल्क की गणना करने का निर्देश दिया गया है। जमा अग्रिम सुरक्षा राशि का समायोजन अंतिम मीटर रीडिंग के आधार पर किया जाएगा। 

उन्होंने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल डालटनगंज और छतरपुर के सहायक विद्युत अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों के सभी पूजा पंडालों में नियमानुसार अस्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य पूजा के दौरान बिजली आपूर्ति को व्यवस्थित रखने के साथ सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना है।

घरेलू कनेक्शन का निर्धारित शुल्क

कनेक्शन भार निर्धारित शुल्क (₹)
1 किलोवाट ₹2,587
2 किलोवाट ₹3,999
3 किलोवाट ₹5,411
4 किलोवाट ₹6,823
5 किलोवाट ₹8,235
6 किलोवाट ₹10,379
7 किलोवाट ₹11,790
8 किलोवाट ₹13,202
9 किलोवाट ₹14,614
10 किलोवाट ₹16,026

गैर-घरेलू कनेक्शन का निर्धारित शुल्क

कनेक्शन भार (किलोवाट) निर्धारित शुल्क (₹)
1 किलोवाट ₹2,643
2 किलोवाट ₹4,336
3 किलोवाट ₹6,029
4 किलोवाट ₹7,721
5 किलोवाट ₹9,414
6 किलोवाट ₹11,839
7 किलोवाट ₹13,532
8 किलोवाट ₹15,225
9 किलोवाट ₹16,918
10 किलोवाट ₹18,610