डॉ. अरूण शुक्ला को मिला लाइफ टाइम एचीवमेंट आवार्ड
संसू, मेदिनीनगर : झारखंड आर्थोपीडीक एसोसिएशन के रांची में आयोजित सालाना कांफ्रेंस में 3 फरवरी को लाईफ टाइम एचीवमेंट एवार्ड से सम्मानित किया है। डा. शुक्ला ने आर्थोस्कोपिक सर्जरी ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, ट्रोमा आर्थोपेडिक केस को 19
मेदिनीनगर,पलामू : झारखंड आर्थोपेडिक एसोसिएशन के रांची में आयोजित सालाना कांफ्रेंस में पलामू प्रमंडल के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरूण शुक्ला को लाईफ टाइम एचीवमेंट आवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. शुक्ला को एसोसिएशन के अध्यक्ष सह रिम्स रांची के आर्थोपेडिक के विभागाध्यक्ष डॉ. एलबी मांझी ने दिया। डॉ. शुक्ला आर्थोस्कोपिक सर्जरी, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, ट्रोमा आर्थोपेडिक का 1981 से लगातार ईलाज कर रहे हैं। आर्थोपेडिक के क्षेत्र में 1981 से से की जा रही बेहतर सेवा को देखते हुए डा शुक्ला को यह अवार्ड दिया गया। पूछे जाने पर डॉ. अरूण शुक्ला ने कहा कि यह आवार्ड उनके किए गए कार्य व जनता की दुआओं का असर है। कहा कि इस आवार्ड से उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए उर्जा मिलेगी। कहा कि आवार्ड मिलने से वे हर्षित हैं।