डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन पर बने सैनिटाइजर से दुकान होंगे सैनिटाइज : चैंबर
ब्पलामू में लीचिग सैनिटाईजर से नहीं बल्कि डब्ल्यूएचओ के गाईडलाईन पर बने सैनिटाईजर से मेदिनीनगर शहर के प्रतिष्ठानों को सैननिटाईज किया जाएगा। यह कार्य नो प्रोफिट नो लॉस के आधार पर होगा।
संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : ब्लीचिग सैनिटाइजर से नहीं बल्कि डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन पर बने सैनिटाइजर से मेदिनीनगर शहर के प्रतिष्ठानों को सैनिटाइज किया जाएगा। यह कार्य नो प्रोफिट नो लॉस के आधार पर होगा। उक्त बातें पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर व झारखंड चेंबर के रीजनल उपाध्यक्ष रंजीत मिश्रा ने संयुक्त रूप से कही। वे शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चेंबर ने कोरोना महामारी में लॉकडाउन के बाद खुलने वाले प्रतिष्ठानों कर्मियों व सामान की खरीददारी करने वाले ग्राहकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।
द्वय व्यवसायियों ने कहा कि डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन से निर्मित सैनिटाइजर की कीमत ज्यादा होती है। इसके बावजूद चैंबर इसे अपना दायित्व समझते हुए प्रत्येक प्रतिष्ठानों को सैनिटाइज के लिए मात्र 100 रुपये लेगा। कहा कि दुकानों, प्रतिष्ठानों व ऑफिस के अंदर ब्लीचिग से सैनिटाइज करने पर कपड़ों व सामग्रियों में दाग लगने के साथ-साथ खराब होने की संभावना है। कहा कि पलामू के उपायुक्त ने चैंबर के साथ बैठक कर दूकान खुलने के बाद प्रत्येक दूकान को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने दुकान के प्रोपराइटर को अपना प्रतिष्ठान सैनिटाइज कराने के लिए 9431364571, 8809366429 व 9431337846 पर संपर्क कर सकते हैं। मौके पर चैंबर के राजदेव उपाध्याय, कृष्णा अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, सुधांशु शेखर, अरविद गुप्ता व फिरोज मौजूद थे।