विधायक ने किया मोदी आहार का वितरण
विधायक ने किया मोदी आहार का वितरण
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Apr 2020 06:07 PM (IST)Updated: Wed, 08 Apr 2020 06:07 PM (IST)
संवाद सूत्र, छतरपुर : छतरपुर सराईडीह मोड़ के पास स्थानीय विधायक पुष्पा देवी ने कई लोगो के बीच मोदी आहार का वितरण किया। इसमें नमक व आलू समेत कुछ और सामग्री शामिल थी। लाभुकों में मुख्य रूप से विधवा, दिव्यांग, और गरीब लोग थे। मौके पर भाजपा युवा कार्यकर्ता चंदन यादव, जितेंद्र कुमार इत्यादि मौजूद थे जिन्होंने इस आयोजन को सफलता पूर्वक संचालित किया।विधायक ने कहा कि ये इस महामारी के दौर में हमे एक दूसरे की मदत करनी चाहिए। सभी लोग सरकारी निर्देश का पालन करे। बहुत जरूरी हो तभी घर से निकले। मास्क का इस्तेमाल करे। अफवाहों से बचे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें