हमारे योद्धा..हर दिन प्रवासी मजदूरों को खाना खिला रहा झामुमो
चियांकी स्थित कैंप में चल रहा भोजन वितरण अभियान
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : लॉकडाउन में लंबे समय से विभिन्न राज्यों में फंसे झारखंडवासियों को ट्रेन से पलामू लाया जा रहा है। सभी की स्क्रीनिग के लिए चियांकी स्थित हवाई अड्डा में कैंप बनाया गया है। झामुमो की ओर से प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। मजदूरों के बीच खाना का वितरण किया जा रहा है। इसका नेतृत्व झामुमो के पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर चियांकी में प्रवासी श्रमिकों को चावल, दाल, सब्जी आदि खिलाया गया। रविवार को हवाई अड्डा में प्रवासी श्रमिकों के बीच भोजन बांटा गया। 21 मई को स्व दुर्गा सोरेन की पुण्य तिथि पर इस अभियान की शुरूआत की गई थी। मौके पर झामुमो के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य संजीव तिवारी, प्रवक्ता राजमुनी मेहता, गोपाल कुमार सिन्हा, देवेंद्र तिवारी, राकेश सिन्हा, रमेश सिंह, असफर रब्बानी, नवीन सिन्हा, रंजन कुमार, मंटू गुप्ता, कमाल खान आदि की भूमिका अहम रही। राजेंद्र सिन्हा ने बताया कि हरेक जरूरतमंदों की मदद करना ही मूल मकसद है।