Move to Jagran APP

चैंबर ने किया जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

पलामू चैंबर जिले के व्यवसायियों के हितों की रक्षा के साथ समाजिक सरोकार के कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है। जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम इसी उद्देश्य को दर्शाता है। यह बातें पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दुर्गा जौहरी ने कही। वे शुक्रवार को सदर प्रखंड के पोखराहा में कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि इससे पहले विगत 21 दिसंबर को भी चैंबर परिवार की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया था। बताया कि आज के इस कार्यक्रम में चैंबर के महामंत्री ललन कुमार सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने अपनी माता जानकी देवी की पुण्य तिथि के अवसर पर इस पुनित कार्य में अपना सहयोग दिया। चैंबर महामंत्री ने कहा कि माता-पिता के बेहतर परवरिश से ही लोगों में संस्

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 06:45 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 06:45 PM (IST)
चैंबर ने किया जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण
चैंबर ने किया जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : पलामू चैंबर जिले के व्यवसायियों के हितों की रक्षा के साथ सामाजिक सरोकार के कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है। जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम इसी उद्देश्य को दर्शाता है। ये बातें पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दुर्गा जौहरी ने कही। वे शुक्रवार को सदर प्रखंड के पोखराहा में कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि इससे पहले विगत 21 दिसंबर को भी चैंबर परिवार की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया था। बताया कि आज के इस कार्यक्रम में चैंबर के महामंत्री ललन कुमार सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने अपनी माता जानकी देवी की पुण्य तिथि के अवसर पर इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग दिया। चैंबर महामंत्री ने कहा कि माता-पिता के बेहतर परवरिश से ही लोगों में संस्कार गढ़ने का काम करते है। इसी संस्कार से एक बेहतर समाज के निर्माण की परिकल्पना का साकार किया जा सकता है। मौके पर रीता सिन्हा, सुधीर शौंडिक, प्रदीप जयसवाल, मुन्ना सिंह, सतीश पांडे, गोविद सांवरिया, वार्ड पार्षद लाल बाबू, मनोहर कुमार लाली, अनूप कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, मोहिद अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार, प्रभात कुमार गुप्ता, रिकू कुमार ने गरीबों को कंबल ओढ़ाकर उन्हें ठंड से राहत प्रदान किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.